Skip to main content

क्या हुआ 12 व्यक्तियों का जो चन्दमा की सतह पर चले

क्या हुआ उन 12 पुरुषों के साथ, जिनके कदम पड़े थे चांद पर?

By Ram Kishor | Published: Jul 23, 2018 19:13 pm IST
 
1/13 याद हैं चांद पर कदम रखने वाले ये चेहरे?

चंदा छुपा बादल में’, ‘चंदा मामा दूर के’, चांद सी महबूबा हो मेरी’ जैसे कई हिंदी गाने हैं, जो चांद पर लिखे गए। इन्हें लिखने वाले कभी चांद पर नहीं गए। लेकिन उनकी कल्पनाओं में चांद ऐसा है। आपको वो लोग याद हैं ना, जो चांद पर जा चुके हैं? नील आर्मस्ट्रांग तो सबको याद हैं, क्योंकि वह पहले शख्स थे जिन्होंने चांद पर कदम रखा था। लेकिन इनके बाद भी कई अंतरिक्ष यात्री चांद पर गए और उसकी जमीन पर अपने निशां छोड़े। लेकिन दुनिया उन्हें नहीं पहचानती! क्योंकि दुनिया फर्स्ट नंबर वाले को याद रखती है। हम यहां आपको उन 12 पुरुषों के बारे में बता रहे हैं, जो चांद पर गए। लेकिन आज कहां हैं, इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
2/13 नील आर्मस्ट्रांग

Source: NASA
20 जुलाई 1969 को चांद पर अपोलो 11 मिशन से गए नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन गए थे। एक अंतरिक्ष यात्री और वैमानिक इंजिनियर नील आर्मस्ट्रांग साल 1971 में नासा (द नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) से रिटायर्ड हुए। इसके बाद उन्होंने कई बिजनेस के लिए एक कॉर्पोरेट प्रवक्ता के तौर पर कार्य किया। आर्मस्ट्रांग ने पब्लिक इंवेंट्स में अपनी बात रखी। एक साइंस सीरीज की मेजबानी की। इसके अलावा कॉलेज में पढ़ाया भी। 5 अगस्त 1930 में जन्मे आर्मस्ट्रांग का साल 2012 में 82 साल की उम्र में निधन हो गया।
3/13 बज एल्ड्रिन


Source: NASA
एल्ड्रिन भी अपोलो 11 मिशन पर गए थे। वह दूसरे शख्स थे, जिनके कदम चांद पर पड़े। 86 साल की उम्र में एल्ड्रिन ने साउथ पोल (दक्षिण ध्रुव) तक पहुंच कर एक रिकॉर्ड भी कायम किया। वह ऐसा करने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए। साल 2016 में इस टाइटल को हासिल करने के बाद उन्होंने का था, ‘मैने मौत को बेहद करीब देखा।’ हाल ही, एल्ड्रिन अपने बच्चों के साथ कानूनी विवाद के कारण सुर्खियों में थे। 88 वर्षीय एल्ड्रिन फ्लोरिडा में रहते हैं।
4/13 पेटे कॉनराड

Source: NASA
पेटे कॉनराड चांद पर कदम रखने वाले तीसरे शख्स थे। वह नंवबर 1969 में हुए अपोलो 12 मिशन का हिस्सा थे। साल 1973 में नासा से रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने एक बिजनेसमैन के तौर पर काम किया। लेकिन साल 1999 में कैलिफोर्निया में उनकी मोटरसाइकिल का एक्सिडेंट हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई। वह 69 साल के थे।
5/13 एलन बीन

Source: NASA
कॉनरड के साथ अपोलो 12 के चालक दल में एलन बीन भी शामिल थे। वह चंद्रमा पर कदम रखने वाले चौथे शख्स थे। नासा से साल 1981 में रिटायर्ड होने के बाद वह एक पेंटर बन गए और उन्होंने पेंटिंग्स में अपने स्पेससूट के टुकड़े का इस्तेमाल किया। यह शख्स 86 साल की उम्र में दुनिया छोड़ कर चला गया। इसी वर्ष मई में इनका निधन हुआ था।
6/13 एलन शेपर्ड

Source: NASA
अपोलो 14 मिशन का हिस्सा रहे एलन शेपर्ड ने फरवरी 1971 में चंद्रमा की धरती पर कदम रखा था। शेपर्ड साल 1974 में नासा से रिटायर्ड हुए। इसके बाद उन्होंने बैंकिंग और रियल स्टेट में काम करना शुरू किया। उनकी मृत्यु 1998 में ल्यूकेमिया में हुई। वह 74 साल के थे।
7/13 एडगर मिशेल

Source: NASA
शेपर्ड के साथ अपोलो 14 मिशन पर गए एडगर मिशेल छठे शख्स थे चांद पर कदम रखने वाले। नासा से 1972 में रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने कैलिफोर्निया में एक गैर-लाभकारी संगठन, नोएटिक साइंसेज संस्थान की मदद की, जो ईएसपी और अन्य मानसिक घटनाओं का शोध करता है। साल 2016 में फ्लोरिडा में 85 वर्षीय मिशेल की मृत्यु हो गई।
8/13 डेविड स्कॉट

Source: NASA
अपोलो 15 क्लासिक के अंतरिक्ष यात्री डेविड स्टॉक जुलाई और अगस्त 1971 में चांद पर गए। साल 1977 में नासा से रटायर्ड होने के बाद उन्होंने लेखक के रूप में काम किया। इसके अलावा वह अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में किताबों और डॉक्यूमेंट्रीज के लिए कंसलटेंट बन गए। स्टॉक कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में रहते हैं।
9/13 जेम्स इरविन

Source: NASA
जेम्स इरविन, चंद्रमा पर चलने के लिए आठवें शख्स बने। वह 1972 में नासा से रिटायर्ड हुए और ईसाई धार्मिक आउटरीच संगठन हाई फ्लाइट फाउंडेशन की स्थापना की। इरविन की मौत हार्ट अटैक से साल 1991 में हुई। वह 61 साल के थे। इस वजह से वह चांद पर जाने वालों यात्रियों में से सबसे पहले मरने वाले शख्स बन गए।
10/13 जॉन यंग

Source: NASA
अपोलो 16 मिशन पर जाकर अप्रैल 1972 को जॉन यंग चांद पर चलने वाले नौवें शख्स बन गए। 2004 मे रिटायर्ड होने से पहले उन्होंने नासा के लिए करीब 40 साल तक काम किया। इसकी वजह उनका स्पेस शटल कोलंबिया मिशन पर काम करना था। जॉन की मृत्यु इसी साल जनवरी में हुई। वह 87 साल के थे।

Comments

Popular posts from this blog

गांधीजी की जिंदगी का आखिरी महीना

गांधी की जिंदगी का आखिरी महीना : अवधेश पांडे             मुझे प्रायः लगता है कि हमें   व्यक्तिओं को याद करना है तो हमें  व्यक्तिओं के उस दिन से याद करना चाहिए जिस दिन से उन पर रोशनी पड़ती है | उनके जीवन का कोई पक्ष प्रकाशित होता है | अगर हमें गांधी की जिंदगी में कोई ऐसा दिन चुनना हो जो फ्लड लाइट हो अर्थात जिस दिन उनके जीवन का प्रत्येक पक्ष प्रकाशित हो उठता है, तो वह दिन है 30 जनवरी 1948 |  उस दिन से गांधी के जीवन का पूरा अर्थ समझ में आता है | और प्रायः लोगों के साथ ऐसा होता है कि उनके जन्म से नहीं उनकी मृत्यु से और मृत्यु के तरीके से हम उनके जीवन का पूरा अर्थ समझ पाते हैं | वो क्यों जिये ये उनकी मौत से पता चलता है | और गांधी की मौत पर विचार करते हुए हमें उनकी जिंदगी के मायने समझ में आते हैं | गांधी की मृत्यु के बाद उन्हें याद करते हुए उनके प्रिय शिष्य जवाहरलाल नेहरू ने लिखा ‘’यह एक महाकाव्यात्मक जीवन का महाकाव्यात्मक अंत था।  it was  an epic end of epic life. गांधी का जीवन घटनापूर्ण और नाटकीय था शायद ही उनकी जिं...

मेंडलीफ : वैज्ञानिक अनुभूति प्राप्त एक दार्शनिक रसायनज्ञ

मेंडलीफ : वैज्ञानिक अनुभूति प्राप्त एक दार्शनिक रसायनज्ञ      दुनिया में अनेक ऐसी खोजें और अनेक ऐसे वैज्ञानिक हुए हैं जिन्होंने समूची मानवता को अचंभित कर दिया और भविष्य में धरती के गर्भ से ऐसी विभूतियां उत्पन्न होती रहेंगीं। देश के गर्भ में जो अनुभूतियां संचित होती हैं उन्हीं को अभिव्यक्त करने के लिए वह दार्शनिकों, वैज्ञानिकों और चिंतकों को अपनी कोख से उगलता है। ये साधक  उस देशकाल की सीमा को लांघकर अखिल भूमण्डल में छा जाते हैं भले ही उनको कोई सम्पन्न वैज्ञानिक विरासत न मिली हो।  जिस वर्ष भारत की भूमि पर गांधी जन्मे ठीक उसी वर्ष रूस में  मेंडलीफ ने दुनिया के समक्ष अपना आवर्त नियम प्रस्तुत किया। उन्होंने उस समय तक ज्ञात 56 तत्वों को परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में रख पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया और कहा कि पूरी दुनिया के वैज्ञानिक मेरे इस संकल्प पत्र को पूरा करें। खाका मैंने खींच दिया है इसे भरना मानवजाति के आगे बढ़ने के रूप में देखा जाएगा। आश्चर्य इस बात का है कि इन 56 तत्वों में एक की भी खोज रूस के किसी वैज्ञानिक ने नहीं की थी। 56 तत्...

होली: प्रेम और सद्भाव का पुरातन त्योहार

होली भारत का सबसे प्राचीन वैदिक त्यौहार है। होली मनाने के तौर तरीके भले बदल गए हों लेकिन इसका मूल रूप आपसी भाईचारे का है, वह नहीं बदला है। इतिहासकारों का मानना है कि आर्यों में भी इस त्योहार का प्रचलन था लेकिन अधिकतर यह पूर्वी भारत में ही मनाया जाता था। इस पर्व का वर्णन अनेक पुरातन धार्मिक पुस्तकों में मिलता है। इनमें प्रमुख हैं, जैमिनी कृत पूर्व मीमांसा-सूत्र और कथा गार्ह्य-सूत्र, नारद पुराण औऱ भविष्य पुराण में भी इस पर्व का उल्लेख मिलता है। संस्कृत साहित्य में होली के अनेक रूपों का विस्तृत वर्णन है। श्रीमद्भागवत महापुराण में रसों के समूह रास का वर्णन है। अन्य रचनाओं में 'रंग' नामक उत्सव का वर्णन है जिनमें हर्ष की प्रियदर्शिका व रत्नावली तथा कालिदास की कुमारसंभवम् तथा मालविकाग्निमित्रम्  शामिल हैं। कालिदास रचित ऋतुसंहार में पूरा एक सर्ग ही 'वसन्तोत्सव' को अर्पित है। भारवि, माघ, बिसाखदत्त और अन्य कई संस्कृत कवियों ने होली की खूब चर्चा की है। चंदबरदाई  द्वारा रचित पृथ्वीराज रासो में होली का विस्तृत वर्णन है। भक्तिकाल और रीतिकाल के हिन्दी साहित्य में होली और ...