Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2024

यदि चंद्रमा नहीं होता, तो क्या होता?

 यदि चन्दमा नहीं होता तो क्या होता? वैज्ञानिक लेख अवधेश पांडे, ग्वालियर एक लंबे इतिहास में, चंद्रमा अंतरिक्ष में पृथ्वी का साथी रहा है। पृथ्वी व चंद्रमा दोनों ही ने अपने गुरुत्वाकर्षण बल के अदृश्य संबंध के माध्यम से एक दूसरे को आकार दिया।  चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के वर्तमान दिन की लंबाई, मौसम और ज्वार भाटा के लिए ज़िम्मेदार है। एक पल के लिए  कल्पना करें कि मानलो चन्द्रमा नहीं होता तो क्या होता? पहला प्रभाव तो यह होता कि चांदनी रातें नहीं होती तथा रातें एकदम अंधेरी होतीं। चांद की शीतल चमक और सुंदरता पर फिल्मी गाने नहीं बनते, जैसे- ये चांद सा रोशन चेहरा, चौदहवीं का चांद हो, चलो दिलदार चलो चांद के पार चलो आदि आदि। साथ ही पानी की सतह पर रुपहली झलमलाती चमक देखने को नहीं मिलती । समुद्र में ज्वार-भाटा न होने से समुद्र-यात्रा की परिस्थितियां बदल जातीं। यह भी तथ्य है कि अंधेरी रातें हमारे अंदर डर पैदा करती हैं अतः यदि चन्दमा नहीं होता तो पृथ्वी के वासिंदे बहुत चिड़चिड़े होते। चंद्रमा मनुष्यों के लिए प्रेरणा और ज्ञान का एक महत्वपूर्ण स्रोत रहा है, जो ब्रह्मांड विज्ञान, पौर...